{"_id":"5e68fc4a8ebc3eead6165e0f","slug":"eveteasing-with-tourist-mathura-news-agr433305890","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालैन में विदेशी पर्यटकों के साथ हुई अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालैन में विदेशी पर्यटकों के साथ हुई अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गांव फालैन में होली के अंगारों के मध्य से निकलने वाले पंडा मेले को देखने आए विदेशी पर्यटकों के साथ कुछ मनचलों ने अभद्रता कर दी। जब इसका पता गांव के लोगों को चला तो उन्हें जैसे-तैसे बचाया।
होली पर पंडा मेला को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आए थे। अभी तक अतिथि देवो भव का मूल मंत्र रहा है, लेकिन इस बार के मेले में इसे यहां कुछ मनचलों और उपद्रवियों ने इसे तार-तार कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विदेशी मेहमान अपने वाराणसी के गाइड के साथ होलिका स्थल पर जब वीडियो सूट कर रहे थे, तभी कुछ युवकों के एक झ़ुंड ने उन्हें घेर कर अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनसे धक्का मुक्की ही की बल्कि युवकों की भीड़ ने एक महिला पर्यटक को मध्य में घेर लिया। इससे वह घबरा गई। उसके कैमरे के सामने भी उससे अभद्रता की गई। इस पर जब गांव के कुछ बुजुर्गों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे वहां से निकाला।
युवकों की विदेशी मेहमान से अभद्रता का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है। युवकों की अभद्रता से नाराज विदेशी मेहमान चले गए। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नही है।