Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Everyone was mesmerized by the flower-decorated palanquin of Hanumanji.

Mathura News: फूलों से सुसज्जित हनुमानजी का डोला देख सभी मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Everyone was mesmerized by the flower-decorated palanquin of Hanumanji.
कोसीकलां में हनुमान जी के डोला की आरती उतारते अतिथिगण।
कोसीकलां। भरत मिलाप मेले के तहत सोमवार रात करीब 8 बजे रामनगर स्थित तोताराम मंदिर से फूलों से सुसज्जित हनुमानजी का डोला निकाला गया। हनुमानजी का डोला सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भगवान सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, बलवंत सिंह, अभिषेक जैन, योगेश खंडेलवाल, नीरज आढ़ती आदि ने आरती उतारकर डोले का शुभारंभ किया। शोभायात्रा तोताराम मंदिर से शुरू होकर बल्देवगंज, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, एएन फ्लैक्स गैलरी के सामने से होती हुई लीला स्थल पर समाप्त हुई। डोले के रामलीला मैदान पहुंचने पर लीला निर्देशक सत्यनारायण पुरोहित के निर्देशन में कलाकारों ने लीला का मंचन किया। इसमें शबरी के बताए हुए मार्ग पर प्रभु राम का लक्ष्मण के साथ जाना, बाली वध एवं श्रीराम सुग्रीव मित्रता लीला का मंचन किया गया। लीला से पूर्व ग्यालाल ट्रस्ट से राम लक्ष्मण, बाली व सुग्रीव सेना की झाकियां निकाली गईं। आज मंगलवार को ग्यालाल ट्रस्ट से रामजी की सवारी शाम 6 बजे से निकाली जाएगी। वहीं गोमती सरोवर के किनारे लंका दहन लीला एवं गोमती सरोवर में डोंगा की झांकी सजाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed