फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Every year the groundwater level goes down by 20 cm

हर वर्ष भूजल स्तर चला जाता है २० सेमी नीचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Every year the groundwater level goes down by 20 cm
मथुरा। कान्हा के ब्रज की जीवनदायिनी शक्ति कालिंदी (यमुना) जब से जल विमुख हुई है तब से जमीन के अंदर का पानी भी नीचे जा रहा है। हर वर्ष जलस्तर करीब २० सेमी नीचे खिसक रहा है। इस कारण सिंचाई से लेकर पेयजल के लिए लगाई गईं बोरिंग को भी रीबोर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुना नदी में जल की पर्याप्तता के लिए भले ही मथुरा में गोकुल बैराज का निर्माण हो गया हो, लेकिन इससे यमुना की जल संचयिनी शक्ति पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। इस कारण यमुना के आसपास बसे हुए गांव और शहरी क्षेत्र में भी भूगर्भ जल की कमी होने के साथ-साथ यह प्रदूषित भी होता जा रहा है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद के तीन ब्लॉक बल्देव, राया और नौहझील को अतिदोहित ब्लॉक माना गया है। यहां पर पानी का स्तर लगभग ४० मीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

यह लगातार नीचे जा रहा है। बलदेव के गांव बरौली अकोस, नौहझील के मानागढ़ी खाजपुर आदि गांवों को जल स्तर के लिहाज से अति संवेदनशील हैं। अन्य स्थानों पर जलस्तर करीब १२ मीटर पर है। एई लघु सिंचाई विकास कुमार ने बताया कि इन स्थानों पर जलस्तर में गिरावट अधिक होने के कारण सिंचाई विभाग की ओर से कोई बोरिंग नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह महीने में १३०० हैंड पंप सूखे
विगत छह माह में करीब १३०० हैंडपंप का पानी सूख गया। इन्हें पंचायत राज विभाग की ओर से जल निगम के माध्यम से रीबोर कराया जा रहा है।
-
पानी की हर बूंद जाएगी जमीन के अंदर
सरकार की कोशिशों को साकार करने में जुटे पंचायत राज विभाग की ओर से २ करोड़ ४८ लाख के सोख्ता प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसमें उनके घरों की नालियों के पानी तक को सोख्ता में डालकर जमीन के अंदर डाला जा रहा है। ६८ ग्राम पंचायतों में ११ हजार सोख्ता पिट में से ८०० तैयार हो चुके हैं। डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि हम इसके अलावा ४२ कुआं को जीर्णोद्धार करा चुके हैं। हम तालाबों की खोदाई करवा कर उन्हें नहरों के पानी से भरेंगे।
-
यमुना से छोड़ा जाता है ३४० क्यूसेक पानी
सिंचाई विभाग के एई राकेश कुमार ने बताया कि यमुना से हम ३४० क्यूसेक पानी लगातार छोड़ते हैं। इतना ही पानी ओखला से तथा इतना ही पानी गोकुल बैराज से छोड़ा जाता है। पिछले दिनों यमुना जल के प्रदूषण के स्तर से भी सुधार आया है।

-
१०१ एमएलडी पानी की जरूरत, १८ की कमी
मथुरा। जलनिगम के सीवरेज एंड ड्रेनेज इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि मथुरा-वृंदावन को १०१ एमएलडी पानी की जरूरत है। २५ एमएलडी गंगाजल की सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा नगर निगम के ३५७ नलकूपों से ५८ एमएलडी पानी की पूर्ति की जाती है। १८ एमएलडी पानी स्वयं के संसाधनों से पूरा कर लिया जाता है। मथुरा-वृंदावन में पानी की बर्बादी नहीं हो रही है। साथ ही अभी तक खारे पानी की कोई शिकायत नहीं आई है। जल्द ही १८ एमएलडी की कमी को भी दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed