फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Every candidate will have an agent at the counting table.

Mathura News: मतगणना टेबल पर हर प्रत्याशी का रहेगा एक एजेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Every candidate will have an agent at the counting table.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। लोकसभा चुनाव में पड़े मतों की गणना चार जून को मंडी समिति में होनी है। जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय तैयारियों में जुट गया है। तय किया गया है एक मतगणना टेबल पर प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा। विधानसभावार मतगणना कराई जाएगी। उसी अनुसार टेबल लगेंगी। एक विधानसभा क्षेत्र में 15 टेबल लगेंगी। इनमें एक आरओ की होगी। इस प्रकार एक प्रत्याशी को मतगणना के लिए 75 एजेंट चाहिए होंगे।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारियों के संबंध में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सभी अधिनस्थों को पहले ही जिम्मेदारी बांट दी जा रही है। उनको उनका काम भी स्पष्ट रूप से समझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा में मतों की गणना होगी। दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट रुझान भी आ जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से पैरा मिलिट्री को मतगणना कक्षों में लगाया जाएगा। दूसरी लेयर में पीएसी तैनात रही। इसके बाद बाहरी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


निर्दलीय उम्मीदवार एजेंटों की तलाश में जुटे
लोकसभा के मैदान में 15 प्रत्याशियों से इस बार मथुरा सीट से चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा से हेमामालिनी, बसपा से सुरेश सिंह और कांग्रेस से मुकेश धनगर हैं। अन्य निर्दलीय हैं। बसपा, भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच ही कांटे की टक्कर है। चार जून को स्थिति स्पष्ट होगी कि मथुरा का अगला सांसद कौन होगा। प्रत्याशी भी मतगणना की तैयारी में जुट गए हैं। एजेंट तलाशे जा रहे हैं। निर्दलीयों के सामने एजेंट बनाना चुनौती हो गया है। मतदान वाले दिन भी यही आलम था। निर्दलीयों के सभी बूथों पर बस्ते तक नहीं लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

एसएसपी की ओर से सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया गया है कि कोई भी विजेता प्रत्याशी विजयी जुलूस नहीं निकलेगा। कार्यकर्ता विजेता का भव्य स्वागत, ढोल नगाड़ों के साथ मंडी परिसर में डांस नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed