फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Even after the line spot, two soldiers are stuck in the police station

लाइन हाजिर के बाद भी थाने में जमें है दो सिपाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Even after the line spot, two soldiers are stuck in the police station
गोवर्धन। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व लाइन हाजिर किए गए गोवर्धन थाने के दो पुलिसकर्मी अभी तक नहीं गए हैं। एसएसपी के आदेश और आदर्श आचार संहिता को उल्लघंन कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व 5 जनवरी को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गोवर्धन थाने में तैनात आरक्षी पवन कुमार और अवनीश कुमार लाइन हाजिर कर दिए थे। इसके बाद भी दोनों पुलिसकर्मी अभी तक थाने से रिलीव नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

आखिरकार दोनों सिपाहियों को रिलीव न करने के पीछे थाना सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि अगर दोनों सिपाहियों को रिलीव नहीं किया गया तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसके अलावा कारण क्या रहा, यह भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन हाजिर का आदेश सोशल मीडिया पर वायरल
थाने में तैनात पुलिसकर्मी पवन कुमार और अवनीश कुमार के लाइन हाजिर का आदेश 5 जनवरी का है। इस आदेश की मीडिया में किसी को भनक तक नहीं थी। पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर का आदेश एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को अचानक व्हाट्सएप पर वायरल होने लगा। पुलिसकर्मियों की एसएसपी के आदेश की अवहेलना चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed