फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Even after four days, the killer of the teenager is away from the police

Mathura News: चार दिन बाद भी किशोरी के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 19 Mar 2023 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 19 Mar 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Even after four days, the killer of the teenager is away from the police
मथुरा। चार दिन बीत जाने के बाद भी 15 साल की किशोरी के हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। हत्यारोपियों को पकड़ने में नौहझील पुलिस की हीलाहवाली कई सवाल खड़े कर रही है। जबकि नौहझील पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


थाना नौहझील के मीरपुर में देव ईंट भट्ठे पर 15 मार्च की शाम को हमीपुर की 15 साल की किशोरी का शव झोपड़ी में बल्ली पर लटका मिला था। किशोरी के मां और पिता गांव चांदपुर से लौटकर आए तो देखकर दंग रह गए थे। नौहझील पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। शुरू में तो नौहझील पुलिस भट्ठा स्वामियों को बचाने के चक्कर में इस मामले में लीपापोती करने में मशगूल रही, पर यह मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो भट्ठा स्वामी कैलाश, मुकेश निवासी नौहझील, भट्ठा मुनीम इंद्रपाल, मनीष निवासी अलीगढ़ और मजदूर पवन, मुकेश निवासी हमीरपुर के खिलाफ हत्या, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके इतिश्री कर डाली थी। चार दिन बीतने के बाद भी किशोरी के हत्यारोपियों के पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ना नौहझील पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही गिरफ्तारी की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा। स्लाइड की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। जांच आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed