फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Establishment of industrial zone in Bajna area will give wings to rural development

Mathura News: बाजना क्षेत्र में इंडस्ट्रियल जोन स्थापित होने से ग्रामीण विकास को लगेंगे पंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Establishment of industrial zone in Bajna area will give wings to rural development
मथुरा। बाजना क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। इसे यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने शासन के पास मंजूरी को भेजा है। अगर, शासन ने इस प्लान को मंजूर दे दी तो ग्रामीण विकास को पंख लग जाएंगे। बाजना, नौहझील, बलदेव, मांट जैसे मथुरा के इलाकों के अलावा अलीगढ़ के खैर, टप्पल इलाके के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


बीते दिनों यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की ओर से नोएडा में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं थीं। इनके समक्ष प्राधिकरण के अधिकारियों ने बाजना में इंडस्ट्रियल जोन स्थापित करने का प्लान पेश किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल जोन पहले चरण में करीब 7.89 प्रतिशत हिस्से में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा आवासीय एरिया 23 प्रतिशत, सर्व उपयोगी एरिया 22 प्रतिशत, ग्रीन बेल्ट एरिया करीब 8 प्रतिशत का होगा। इसी प्रकार यहां पार्क, प्ले ग्राउंड, रिवर कैनाल आदि विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मथुरा में काफी उद्यमी निवेश के इच्छुक हैं। मगर, अभी शहर में इतनी भूमि उपलब्ध नहीं है। भूमि मिल भी जाती है तो उद्यमियों को उसका अधिक दाम चुकाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उनके प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाती है। कई प्रोजेक्ट इसी कारण यहां धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। अगर, शासन ने बाजना इंडस्ट्रियल जोन के संबंध में अनुमति दे दी तो तत्काल प्रभाव से यहां जमीन अधिग्रहण का कार्य किसानों के साथ समन्वय करते हुए करना शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि इससे जिले का ग्रामीण विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed