फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Entrepreneurs in promoting positive stance bank: Ajay

उद्यमियों को बढ़ावा देने में सकारात्मक रुख अपनाऐं बैंक: अजय

Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Fri, 13 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs in promoting positive stance bank: Ajay
उद्यमियों को बढ़ावा देने में सकारात्मक रुख अपनाऐं बैंक: अजय - फोटो : अमर उजाला
रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक ने उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए बैंक उनकी फाइनेंशियल मददगार बनें। महिलाओें को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे उद्यम चलाने के लिए लोन देकर मदद करें और स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता दें। 
विज्ञापन

शुक्रवार को रिजर्व बैंक की ओर से लघु सूक्ष्म तथा मध्यम उद्यमों से संबंधित टाउन हाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार ने कहा कि गरीबों को कामगार बनाने और उन्हें रोजगार देने में बैंक मददगार होते हैं। इसे बैंक अधिकारी काम का बोझ न मान सकारात्मक तरीके से व्यवहार व मार्गदर्शन कर मदद करें। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। इसे नजरंदाज न करें और सेल्फ हेल्प ग्रुप वाली महिलाओं को लोन देकर उनकी मदद करें। मथुरा की लीडिंग बैंक मैनेजर केआर गणेशन ने बैंक द्वारा समय-समय पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एसबीआई के उप महाप्रबंधक कमल दीप प्रसाद ने मथुरा व आगरा मंडल में छोटे उद्योगोें के लिए दिए गए लोन के बारे में बताया। यूनियन बैंक के रीजनल मैनेजर प्रकाश आर गुप्ता ने देहात में छोटे उद्योगों को लोने देने की बाबत बताया। उन्होंने कहा कि उनकी बैंक ने छोटे व अच्छे कामगारों को बिना सिक्योरिटी व बिना गारंटर के लोन भी दिया है। इस दौरान उद्यमी देवेंद्र अग्रवाल ने प्रदूषण बोर्ड द्वारा उद्यम चलाने में जनरेटर का प्रयोग करने तथा परमीशन के अड़ंगे की बात उठाई। कुछ बैंक अधिकारियों के एनपीए खातों के बढ़ते बोझ को लेकर चर्चा की। इस दौरान ओपी कुलश्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह, विजय चतुर्वेदी, केडी अग्रवाल सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed