फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Enraged Residents Block Mathura-Vrindavan Road

Mathura News: आक्रोशित लोगों ने मथुरा-वृंदावन मार्ग किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Enraged Residents Block Mathura-Vrindavan Road
मथुरा। भीषण गर्मी में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से जयसिंहपुरा क्षेत्र के लोगों का सब्र जवाब दे गया। रविवार को गुस्साए लोगों ने मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगाकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पार्षद राकेश भाटिया ने बताया कि जयसिंहपुरा के साथ-साथ गोविंद नगर, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर और आसपास के कई क्षेत्रों में पिछले दो दिन से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग भीषण गर्मी में रातें काटने को मजबूर हैं। बिजली न होने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। घरों में पानी की मोटर नहीं चल पा रहीं। लोगों का कहना था कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप था कि विद्युत विभाग के अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर भी हंगामा किया और अधिकारियों से जवाब मांगा। लोगों का कहना था कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दुकानदारों और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य करने का भरोसा दिलाया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed