{"_id":"576a95914f1c1b456fb47ea5","slug":"enquiry-in-jawahar-bagh-case-will-begin-from-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक आयोग शनिवार से शुरू करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक आयोग शनिवार से शुरू करेगा जांच
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग प्रकरण के संबंध में राज्य सरकार की ओर से उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा की अध्यक्षता में गठित जांच आयोग शनिवार को मथुरा आ रहा है।
यहां घटना के कारणों, पुलिस की कार्ययोजना, अभिसूचना तंत्र की सूचनाएं, अधिकारियों की भूमिका, पर्यवेक्षण संबंधी जांच शुरू करेगा। इससे पूर्व ही आयोग के सचिव पूर्व जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार गोयल ने सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है।
एकल सदस्यीय जांच आयोग के सचिव सेवानिवृत्त जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गोयल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह, संस्था इस घटना के संबंध में किसी जानकारी से आयोग को अवगत कराना चाहे तो वे शपथ पत्र पर अपना लिखित वक्तव्य 30 दिन के अंदर उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो, क्लिपिंग आदि भी शपथ पत्र के साथ उपलब्ध कराए जा सकते हैं। मोबाइल नंबर 7599121212 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने बताया कि शनिवार को आयोग अध्यक्ष हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा मथुरा आ रहे हैं। आयोग के लिए कार्यालय सहित स्टाफ की तैनाती कर दी गई है।