फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   enough problums of pling buth

ढेरों इंतजाम फिर भी रहीं समस्याएं तमाम

Sun, 12 Feb 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 12 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
enough problums of pling buth
मथ्‍ाुरा में वाोट करते मतदाता
यूं तो चुनाव को लेकर ढेरों इंतजाम किए गए थे लेकिन फिर भी कई समस्याएं मतदान के दौरान आती दिखीं। कहीं मतदान केंद्रों पर ईवीएम जवाब दे गई थी तो कहीं वोट की पर्ची न मिलने से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन


तमाम ऐसे भी थे जिन्हें यही नहीं पता चल रहा था कि मतदान केंद्र के किस बूथ पर उनका वोट पड़ेगा। मथुरा, गोवर्धन, छाता, बलदेव और मांट विधानसभा के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम जवाब दे गईं थीं।
विज्ञापन


हालांकि इनके स्थान पर दूसरी वोटिंग मशीनों को लगाकर मतदान शुरू करा दिया गया था लेकिन इससे कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभावित हो गया था। मांट विधानसभा के राजागढ़ी, बरौंट, ऊदर, भैंसारा, बरेहना, इनायतगड़ और मिठोली के मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में पर्ची नहीं मिलने पर बसंतीबाई बूथ पर हल्ला मच गया था। हालांकि बाद में पर्ची उपलब्ध करा दी गई थी। रिफाइनरी क्षेत्र में वोट की पर्ची न मिलने पर भी लोग परेशान रहे। चौहमुहा में भी पर्ची का हल्ला मचता रहा। स्थिति यह थी कि किसी को तो पर्ची मिली ही नहीं थी जबकि कुछ को डबल-डबल पर्ची दे दी गई थी।


इसे लेकर भी लोग परेशान रहे। वहीं मथुरा के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में बने बूथ पर ईवीएम खराब हो गई थी। सदर बाजार क्षेत्र के बूथ पर भी ईवीएम खराब थी। बदलने के बाद ही वोटिंग शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed