{"_id":"57557fef4f1c1b081d9c52eb","slug":"engine-derailed-during-shunting-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा इंजन
- फोटो : अमर उजाला
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड से दो बोगी लेकर निकलता इंजन अचानक शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गया। जानकारी मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे बाद रेल ट्रैक दुरुस्त हो सका।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर आगरा-दिल्ली पैसेंजर में दो अतिरिक्त बोगी लगाई जानी थी। करीब 12:30 बजे दो बोगी लेकर यार्ड से निकला इंजन अचानक डाउन रूट पर पटरी से उतर गया। इंजन को वापस पटरी पर रखने के लिए आगरा से एआरटी वाहन बुलाया गया।
करीब तीन बजे इंजन को वापस ट्रैक पर रखा जा सका। इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस और केरला एक्सप्रेस थोड़ी देरी से चलीं। क्योंकि डाउन रूट पर इंजन पटरी से उतरने के चलते बाद में उन्हें अप रूट से निकाला गया।