फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   engagement ceremony held at Ladli's shrine, Barsana immersed in wedding of Lord Girdhargopal

Mathura News: लाडली के धाम में सजी लगन सगाई, गिरधरगोपाल के ब्याहुला में डूबा बरसाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
engagement ceremony held at Ladli's shrine, Barsana immersed in wedding of Lord Girdhargopal
बरसाना में माताजी गोशाला में कथा सुनाते इंद्रेश उपाध्याय। 
बरसाना। लाडलीजी के धाम में गिरधरगोपाल के ब्याहुला उत्सव की लगन सजी तो पूरी नगरी मंगल उल्लास में डूब गई। माता जी गोशाला में चल रहे उत्सव के दूसरे दिन हर गली हर चौक में राधा नाम की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन

इंद्रेश उपाध्याय ने जब श्रीकृष्ण की बाल लीला का प्रसंग सुनाया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गोपियों की शिकायत, यशोदा मैया की ममता और लाला की शरारतों के संवादों ने कथा को जीवंत कर दिया। गिरधरगोपाल जी के ब्याहुला उत्सव की दिव्य छटा से बरसाना धाम सराबोर हो गया। उत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विविध धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें श्रद्धालुओं की निरंतर सहभागिता बनी रहेगी। कार्यक्रम में बृज क्षेत्र के रसिक संत, भक्तिपद परिवार,अलबेली शरण लाडली की सगाई लेकर आए। मस्तराम बाबा हरिद्वार, साधु समाज, मोहित अग्रवाल, अनुज, अभिषेक, गायक वी प्राक, स्थानीय श्रद्धालु और दूर दूर से आए भक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed