फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encounter: Two interstate ganja smugglers shot, arrested

मुठभेड़ : दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को लगी गोली, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Encounter: Two interstate ganja smugglers shot, arrested
नौहझील(मथुरा)। बुधवार को एसओजी और नौहझील पुलिस की मुठभेड़ में अंतरराज्यीय दो गांजा तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनके कब्जे से ६० किलो गांजा और हथियार बरामद हुए हैं। गांजा फरह से नौहझील में बेचने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव को सूचना मिली कि कार सवार गांजा तस्कर नौहझील की तरफ जा रहे हैं। एसएसपी ने एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव और एसएचओ प्रदीप कुमार यादव को लगाया। बुधवार की सुबह नौहझील-रायपुर रोड पर एसओजी और नौहझील पुलिस की गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दो तस्करों के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि घायल तस्कर सुरजीत निवासी दयालनगर, सूरजकुंड (फरीदाबाद) और मोहन निवासी असरोही, करहल(मैनपुरी) हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनके पास से बिना नंबर की कार, दो तमंचे, ८ कारतूस और ६० किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

-
शराब पीने के लालच में आया
मुठभेड़ में घायल गांजा तस्कर मोहन सिंह का कहना है कि वह इस कार्य में नहीं हैं। वह तो केवल दोस्त सुरजीत के संग शराब पीने के लालच में आ गया था। जब उसे पता चला कि कार में गांजा है तो वह लौटने की स्थिति में नहीं रहा। पुलिस की मुठभेड़ में वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गोलियों की आवाज सुन भगदड़
नौहझील से रायपुर जाने वाले रास्ते में सुबह से लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है। तड़के एसओजी और नौहझील पुलिस की गांजा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से चल रहीं गोलियों की आवाज सुनकर राहगीरों में भगदड़ मच गई। दोनों तरफ से वाहन रुक गए। काफी देर बाद आवागमन शुरू हो सका।

बॉक्स
गो-तस्कर आज भेजा जाएगा जेल
मथुरा। मंगलवार की देररात कोसीकलां पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल गो-तस्कर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके घुटने में गोली लगी थी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा जाएगा। शातिर गो-तस्कर पर राजस्थान, हरियाणा और यूपी में १२ मुकदमे डकैती, बलवा, पुलिस पर हमला, गोवध अधिनियम आदि के दर्ज हैं। कोसीकलां के सुरवारी में गाड़ी पलटने ७ गोवंश मर गए थे। कई गोवंश घायल हो गए थे। गाड़ी को मौके पर छोड़कर यह गोतस्कर भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed