फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   enami pakde

जानलेवा हमले के फरार 15-15 हजार के इनामी पकड़े

Sun, 20 Oct 2019 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
enami pakde
मथुरा। हाईवे पुलिस ने महोली रोड पुल के पास से जानलेवा हमले में फरार चल रहे 15-15 हजार रुपये के दो इनामी पकड़े हैं, जबकि दो अभी तक फरार हैं। पकड़े गए फरार दोनों इनामी ने 14 अक्तूबर को दो युवकों पर गोलियां दागते हुए बाइक लूटी थी।
विज्ञापन

थाना हाईवे के राधापुरम एस्टेट के फैंचरी नाले के पास नीरज गौतम और धीरू पर गोलियां बरसाकर बाइक लूट ली थी। जानलेवा हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि अभी तक दोनों का इलाज चल रहा है। हाईवे पुलिस ने जानलेवा हमले के 15-15 हजार रुपये के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम व एसएसआई सुंदर कसाना ने दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए मानवेंद्र निवासी खामिनी और बौलर उर्फ विजय सिंह निवासी नगला घीसा, वृंदावन है। इनके पास से हथियार बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि फरार दोनों आरोपी वीरु और राहुल जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed