फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Employees and teachers roar for old pension

Mathura News: पुरानी पेंशन के लिए गरजे कर्मचारी-शिक्षक

Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 03 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Employees and teachers roar for old pension
मथुरा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जवाहर इंटर कॉलेज में आयोजित पेंशन जागरूकता सम्मेलन में कर्मचारियों और शिक्षक जमकर गरजे। साथ ही पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एक अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


आंदोलन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक वोट की चोट से पुरानी पेंशन हासिल करके रहेंगे। अभी तो सिर्फ 6 प्रदेशों में सरकारें बदलीं हैं। जल्द ही सभी प्रदेशों में भी सरकार बदल सकती हैं। प्रदेश महामंत्री डाॅ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि 1 अक्तूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश का पेंशन विहीन नौजवान लाखों की संख्या में नई पेंशन के खिलाफ हुंकार भरेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशाराम यादव व मंडल पर्यवेक्षक राकेश रमन ने कहा कि हमें निरंतर संघर्ष करते रहना है। जिला प्रवक्ता मनीष दयाल ने कहा कर्मचारी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन



जिला संयोजिका प्रदीपिका रानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पटुका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र यादव एवं सरिता चाहर ने किया। राघवेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र गोयन, नितिन चतुर्वेदी, प्रमोद पटेल, सीमा, ठा. लक्ष्मीनारायण, शिवाजी सिंह, डोरी लाल शर्मा, संजय रंजन, शिशिर पटेल, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र वर्मा, रामजी वर्मा, शिवकुमार शर्मा, श्यामलाल, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश, राजेश कुमार, सुधा टेंगर, उदय, श्रवण यादव, रामचंद्र यादव, इरशाद अहमद, सीमा, पूनम, शालिनी आदि कर्मचारी-शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed