फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eleven died due to fire in jawahar bagh

ग्यारह जलकर मरे, 8 की टूटी थी हर एक हड्डी

Mon, 06 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 06 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
eleven died due to fire in jawahar bagh
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
72 घंटे के इंतजार के बाद सोमवार को सभी आपरेशन जवाहर बाग के दौरान मारे गए कब्जाधारियों के उन्नीस शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया। चार डाक्टरों के पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ग्यारह लोग तो जलकर मरे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं एक महिला समेत 8 की मौत शरीर के अंदरूनी अंगों पर लगी चोट से हुई है। 
विज्ञापन


जवाहर बाग को खाली कराते वक्त हुई हिंसा में एसपी सिटी और थानाध्यक्ष शहीद हो गए जबकि कई कब्जाधारियों की मौत हो गई थी। नियम है कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया जाता है। लिहाजा पुलिस ने सभी 19 कब्जाधारियों के शवों को मोर्चरी पर रखवा दिया था। सोमवार को सभी का पोस्टमार्टम कराया गया। जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष समेत सभी उन्नीस शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


इनमें 11 लोगों की मौत तो जलने से बताई जा रही है जबकि 8 की मौत चोट लगने से हुई। इन लोगों की चोटें भी काफी गंभीर हैं। इनके शरीर की हर हड्डी टूटी है। हाथ टूटे थे। पैरों की हड्डियां भी कई जगह से टूटी मिलीं। पसलियां भी टूटी मिली हैं। खास बात यह है कि इनमें से किसी के शरीर पर गोली का निशान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों का कहना है कि चोट लगने से मौत हुई है। अब सवाल यह उठता है कि चोट कैसे लगी। इसका मतलब साफ है कि पुलिस ने गोलियां ही नहीं चलाईं बल्कि बल का प्रयोग भी किया।


हर शव का लिया गया डीएनए सैंपल
 जवाहरबाग से जितने भी शव बरामद हुए थे उन सभी का अंतिम संस्कार करने से पहले डीएनए सैंपल ले लिया गया है। ताकि अगर आगे कोई पहचान के लिए आता है तो सैंपल के जरिए हकीकत सामने लाई जा सके। सीएमओ विवेक मिश्रा ने बताया कि सभी सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed