{"_id":"624ee1baf6305877d601c808","slug":"electricity-workers-giving-wrong-bills-anger-among-consumers-mathura-news-mtr515675492","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मचारी दे रहे गलत बिल, उपभोक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मचारी दे रहे गलत बिल, उपभोक्ताओं में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। विद्युत विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं को गलत बिल बांटे रहे हैं। किसी को मीटर लगा है तब से अंतिम महीने तक की रीडिंग जोड़ कर बिल दिए जा रहे हैं। किसी उपभोक्ता के बिल में तीन रुपये यूनिट के हिसाब से बिल आ रहा है, तो किसी के में छह रुपये यूनिट बिल आ रहा है। जब उपभोक्ता बिल निकालने वाले कर्मचारियों से इस बावत शिकायत करते हैं तो उनसे कार्यालय पर जाकर बिल ठीक कराने की कह दिया जाता है। पीड़ित उपभोक्ता बिल सही कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं, वहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लोगों का कहना है कि इस समय गेहूं कटाई का समय चल रहा है। वे काम छोड़ कर बिल सही कराने कार्यालय पर जाते हैं तो उनको वहां से लौटा दिया जाता है। विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यप्रणाली से लोगों में रोष व्याप्त है। लाखन सिंह का कहना है कि वह कई महीने से बिल भर रहा है। इस बार जो बिल आया है वह जब से मीटर लगा है, तब से अब तक की सभी रीडिंग का बना कर आठ हजार रुपये से अधिक का बना दिया है।
सही कराने जाने पर कार्यालय पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। डोरी लाल गुप्ता व श्रीनिवास गुप्ता ने शिकायत की है कि एक भाई का बिल तीन रुपये यूनिट का आ रहा है, जबकि दूसरे का छह रुपये यूनिट आ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीओ राहुल चौरसिया ने कहा है कि यदि किसी का बिल गलत आ गया है तो वे कार्यालय आकर मिल लें। जांच करा कर ठीक करा दिया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का अलग-अलग यूनिट चार्ज लगता है।