फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   electricity systum will be rectified by 4 crore

चार करोड़ से सुधारी जाएगी बिजली व्यवस्था

Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
electricity systum will be rectified by 4 crore
electricity systum (demo pic)
चार करोड़ की लागत से शहर के होलीगेट से द्वारिकाधीश मंदिर तक की बिजली लाइन दुुरुस्त की जाएगी। इससे पहले होलीगेट से पुराना बस अड्डा तक के इलाके में अंडर ग्राउंड केबल बिछाकर लाइन चालू कर दी गई है। ओवरहेड लाइन और पोल हटा दिए गए हैं। दो सप्ताह में बचा काम भी पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निगम के एक्सईएन प्रथम संजय शर्मा ने बताया कि पुराने शहर में छोटी-छोटी गलियों में खोदाई कर अंडरग्राउंड केबल बिछाना खतरनाक है। उसमें पालिका की पाइप लाइन भी हैं। इसलिए दूसरे चरण में पुराने इलाके में ओवरहेड बंच केबल बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन


बंच केबल से ही उपभोक्ताओं को डीपी लगाकर नई केबल से कनेक्शन दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं की जर्जर केबल हटाई जाएंगी, खराब मीटर बदले जाएंगे। इस काम पर चार करोड़ से अधिक खर्चा आएगा। इसका टेंडर हो चुका है और आगामी माह में यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed