{"_id":"67ed8cec2870ad17f30f10d9","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-for-10-hours-in-nauhjheel-area-mathura-news-c-29-1-mtr1013-376853-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नौहझील क्षेत्र में 10 घंटे तक ठप रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नौहझील क्षेत्र में 10 घंटे तक ठप रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
नौहझील। क्षेत्र में बुधवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 10 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ ने खेतों में फसलें खड़ी होने के चलते बिजली काटने की बात कही।
ग्रामीण मनीष जिंदल, मनोज पाठक, यज्ञदत्त गुप्ता, राजू गुप्ता, ब्रजेश शर्मा आदि ने बताया कि बिजली निगम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा। लोगों के घरों में इन्वर्टर ठप हो गए। बिना बिजली के पेयजल संकट गहरा गया। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज न होने के कारण बंद हो गए। सुबह 8 बजे गई बिजली शाम 5 बजे आने के बाद ग्रामीणों को राहत मिल सकी। एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने बताया कि खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी है, आगजानी की घटनाओं के कारण बिजली को काटा गया था। खेतों से फसल पूरी तरह कटने तक बिजली कटौती की जाएगी।