{"_id":"6837643e534dee820b001ec7","slug":"electricity-supply-disrupted-in-chhata-town-mathura-news-c-29-1-mtr1013-403580-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छाता कस्बे की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छाता कस्बे की बिजली बाधित
विज्ञापन
कस्बे के हरनाथिया थोक में विद्युत निगम के खिलाफ गुस्सा दिखते लोग।
मथुरा। छाता कस्बे में मंगलवार रात मोहल्ला बीच के थोक स्थित विद्युत तारों में आग लग गई। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। भीषण गर्मी में लोगों का धैर्य जवाब दे गया। बुधवार देर रात लोगों ने अपना आक्रोश प्रकट किया।
देर रात विद्युत तारों में आग लग जाने से कस्बे के हरनाथिया थोक, बीच का थोक, कठमालिया थोक, मोहल्ला जाटव जाटान, सिर्री सूरदास मोहल्ला, चतुर्भुजी मोहल्ला, रहमान पाड़ा, ब्राह्मण और बघेल समाज की बस्ती में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 18 घंटे बिजली गायब रहने से घरों में लगे इनवर्टर ठप हो गए। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मचारियों ने देर रात 12 बजे तक लाइन पर कार्य किया, किंतु सफलता न मिलने पर बिजलीघर लौट गए।
बुधवार सुबह नौ बजे कर्मचारी बंच को बदलने पहुंचे इसके, कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू की, लेकिन दो घंटे बाद बिजली का पहला जैसा हाल हो गया। गर्मी से परेशान होकर लोगों ने हरनाथिया थोक चौराहे पर लगे ट्रांसफॉर्मर पर एकत्रित होकर आक्रोश दिखाया। ठाकुर भोला मेंबर ने कहा कि विद्युत निगम 24 घंटे में बिजली की खामी को ठीक नहीं कर सका है।
विज्ञापन
खित्तर जादौन, त्रिलोकी, ठा. सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार आर्य, गिर्राज बघेल, ठा. बीरी सिंह, राहुल सिंह, गोपाल, रामधन, भोला आदि का कहना है कि पूरी रात विद्युत नहीं आने से महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पानी भी नहीं आया है। एसडीओ शरद प्रताप सिंह ने बताया कि बंच में लग लग जाने के साथ ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। कर्मचारी लगातार कार्य में जुटे हुए हैं। जछल विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।