फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity supply disrupted due to storm and rain

Mathura News: आंधी-बारिश से बाधित रही बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted due to storm and rain
बलदेव में जटौरा रोड़ पर गिरा विद्युत खंभा
मथुरा। आंधी-बारिश से शहर एवं देहात के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को शाम पांच बजे तक बाधित रही। इससे करीब डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी और बारिश से लगभग 60 बिजली के पोल टूट गए। वहीं, 14 ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए हैं। विद्युत टीम ने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया।
विज्ञापन


तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्टों को खोजा और मरम्मत कार्य में जुटे। मोतीकुंंज में तड़के चार बजे बिजली जाने के बाद शाम को करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति हो सकी। वहीं, जनरल गंज क्षेत्र में शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। जवाहर बाग क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के ऊपर पेड़ गिर गया। शहरी क्षेत्र में करीब सात पोल टूटे। तीन जगह ट्रांसफाॅर्मर भी खराब हो गए।
विज्ञापन


जचौंदा लाइन पर भी पेड़ गिर गया। लालपुर 132केवी बिजलीघर से जयगुरुदेव आ रही 33केवी लाइन बंद रही। जयगुरुदेव की सप्लाई औरंगाबाद से जोड़ी गई। जयगुरुदेव क्षेत्र में छह पोल टूटे एवं ट्रांसफाॅर्मर भी खराब हुए। कोसी क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से बिजली को बंद कराया गया। बारिश रुकने के बाद सप्लाई नॉर्मल रही। राया डिवीजन के पानीगांव क्षेत्र में 11 पोल टूटे बताए गए। यहां रावल 33केवी लाइन की केबल डैमेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोषित क्षेत्रों की बिजली देर रात तक बंद रही। लक्ष्मीनगर के अन्य क्षेत्रों की बिजली दोपहर 12 बजे बाद नॉर्मल हो सकी। औरंगाबाद में पांच पोल टूटे एवं ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए। दतिया क्षेत्र में 21 पोल टूटे। यहां करीब सात ट्रांसफाॅर्मर खराब हुए। खेतों में पानी भरने से कार्य करने में परेशानी आई। कई गांवों की बिजली भी देर रात तक बंद रही। जाजमपट्टी बिजलीघर क्षेत्र में बिजलीघर गिरने से 19 इंसूलेटर पंचर हो गए।



कर्मचारियों ने नहीं उठाए फोन
सुबह को जब काफी देर तक लाइट नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने बिजलीघर और अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। बंगाली घाट बिजली घर, कृष्णानगर बिजली घर, गोवर्धन बिजलीघर, औरंगाबाद बिजलीघर, कैंट बिजली घर में कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed