फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity officer accused of bribery, investigation started

Mathura News: बिजली अधिकारी पर रिश्वतखोरी का आरोप, जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity officer accused of bribery, investigation started
मथुरा। जिले में तैनात विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। शिकायत सामने आने के बाद एमडी के निर्देश पर चीफ इंजीनियर ने प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

मामला वृंदावन डिवीजन के छटीकरा सब डिवीजन के अंतर्गत जैंत रोड स्थित एक कॉलोनी का है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिजली टीम ने यहां 10-12 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी थी। क्षेत्रीय अधिकारी की मौजूदगी में सभी के कनेक्शन काट दिए गए। आरोप है कि बिजली चोरी में कार्रवाई करने के बजाय मौके पर मौजूद अधिकारी ने मकान मालिकों से सेटिंग कर ली। एक लाख रुपये का सुविधा शुल्क लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना से 15 दिन पहले भी अधिकारी ने उपभोक्ताओं से 50 हजार रुपये की अवैध वसूली की थी। शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप पर एमडी से मामले की शिकायत की। एमडी के निर्देश पर चीफ इंजीनियर ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष अधिशासी अभियंता नगरीय परीक्षण खंड कृष्णानगर राजवीर सिंह है। अधिशासी अभियंता वृंदावन एके कपिल समिति के सदस्य हैं। समिति को दो कार्यदिवस में जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। चीफ इंजीनियर संजय जैन का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed