{"_id":"651f0ae8708149933a06a056","slug":"electricity-corporation-was-defrauded-by-installing-meter-reader-mathura-news-c-369-1-mt11002-1356-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मीटर रीडर लगा रहे विद्युत निगम को चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मीटर रीडर लगा रहे विद्युत निगम को चूना
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारी जहां बिजली चोरी रोकने के लिए घर घर जाकर चेकिंग करने में जुटे हैं, वहीं निगम के ही ठेका कर्मचारी उनकी मेहनत पर पानी फेरने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला गोकुल सब स्टेशन के गांव आनंदगढ़ी का प्रकाश में आया है।
एक अक्तूबर को सांई इंजीनियरिंग वर्क कंपनी के कर्मचारी गांव आनंदगढ़ी निवासी मनोज कुमार के यहां मीटर लगाने पहुंचे। आरोप है कि उपभोक्ता ने मीटर बदलवाने से मना कर दिया। इसके बाद संबंधित मीटर रीडर को बुला लिया। उसने भी मीटर बदलने को मना किया। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच नोंक-झोंक भी हुई। कर्मचारियों ने चालू हालत में ही मीटर को बदलकर नया मीटर लगा दिया। पुराने मीटर की लैब में जांच हुई तो उसमें 12856 यूनिट स्टॉक मिली। इसका बिल 80 हजार रुपये बना।
मामला अधिकारियों के समक्ष पहुंचा तो मीटर रीडर और मीटर बदलने वाली कंपनी के कर्मचारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। इसको लेकर दोनों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। हालांकि इस मामले में क्षेत्रीय सहायक अभियंता मनीष कुमार बंसल और अवर अभियंता मीटर रमेश चंद कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने साई इंजी. वर्क्स के कर्मचारी व मीटर रीडर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बयान
ठेकेदार के कर्मचारियों ने सही मीटर को बदला है। साथ ही पैसों की मांग की। उपभोक्ता ने शिकायत की तो मामले की जांच हुई। मीटर की लैब में जांच हुई तो उसमें 12856 यूनिट स्टोर मिली। इससे दोनों की मिलीभगत का खुलासा हुआ है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-मनीष कुमार बंसल, सहायक अभियंता लक्ष्मीनगर