{"_id":"65a44fe0870e3286000386e8","slug":"electricity-corporation-is-lagging-behind-in-recovery-from-defaulters-mathura-news-c-29-1-mtr1002-184768-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बकाएदारों से वसूली में पिछड़ रहा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बकाएदारों से वसूली में पिछड़ रहा बिजली निगम
विज्ञापन
वृंदावन। ग्रामीण क्षेत्र में एक मुश्त समाधान योजना में मिलने वाली छूट के बावजूद उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं, वहीं विद्युत निगम बकाएदारों से प्रयासों के बावजूद वसूली करने में पिछड़ रहा है।
वृंदावन के पास ग्रामीण क्षेत्र में 9 हजार विद्युत उपभोक्ताओं पर करीब 20 करोड़ बिजली बिल बकाया है। ओटीएस योजना में लाभ देने के लिए विद्युत निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इस पर भी विद्युत बिल जमा न करने पर विद्युत अधिकारियों ने बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने की निर्देश दिए हैं। इस पर ग्रामीण क्षेत्रों में 400 से अधिक घरों के कनेक्शन काट दिए हैं।
एसडीओ पंकज शर्मा ने बताया कि ओटीएस योजना की अंतिम तिथि में दो दिन बाकी है। ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ता योजना में मिल रही छूट का फायदा उठाने की अपील की जा रही है। 400 से अधिक बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए है। फिलहाल प्रयास यह है कि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं।