फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric meter will be installed in every house to prevent electricity theft

UP News: बिजली चोरी अब ऐसे रुकेगी...मथुरा में निगम अधिकारियों ने शुरू की तैयारी, हर घर में लगेगा स्मार्ट मीटर

Tue, 06 Aug 2024 01:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 01:32 PM IST
सार

बिजली चोरी रोकना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में मथुरा में निगम अधिकारियों ने इस पर अंकुश लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। बिजली विभाग घर-घर में स्मार्ट मीटर लगाएगा। इस मीटर में ऐसी खूबियां हैं, जिससे चाहते हुए भी चोरी नहीं की जा सकती है। 
 

विज्ञापन
Electric meter will be installed in every house to prevent electricity theft
बिजली मीटर

विस्तार

मथुरा में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम अधिकारी अब घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में हैं। इस मीटर में कई खूबियां हैं। जो उपभोक्ताओं के साथ निगम अधिकारियों को भी राहत प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


बिजली चोरी निगम अधिकारियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसे रोकने के लिए निगम अधिकारियों को काफी कवायद करनी पड़ रही है। ऐसे में अब इस कवायद को कम करने के लिए निगम अधिकारियों ने घर घर स्मार्ट मीटर लगाने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत निगम अधिकारी शहर के बाद स्मार्ट मीटर लगाने के लिए देहात का रुख कर रहे हैं। औरंगाबाद उपकेंद्र क्षेत्र के हाई लाइन लॉस एरिया के रूप में चिन्हित इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद देहात के अन्य सभी इलाकों में भी एक एक कर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से निगम का फायदा तो होगा ही उपभोक्ताओं को भी काफी राहत मिलेगी। गलत बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। हर महीने मीटर रीडिंग नहीं करानी पड़ेगी। बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज या लेट फीस से छुटकारा मिलेगा। बिजली दर में 2 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। घर बैठे मीटर रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed