{"_id":"668afaa8f74af9350c0bd507","slug":"electric-bus-was-stopped-driver-was-beaten-with-sticks-and-vandalism-was-done-mathura-news-c-369-1-mt11005-115622-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: इलेक्ट्रिक बस को बीच सड़क पर रोका, फिर चालक की डंडों से की पिटाई....सवारियों में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: इलेक्ट्रिक बस को बीच सड़क पर रोका, फिर चालक की डंडों से की पिटाई....सवारियों में फैली दहशत
Mon, 08 Jul 2024 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:07 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक बस के चालक के साथ बीच सड़क पर मारपीट की गई। इस दौरान बस में भी तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए इस हमले से सवारियों में दहशत फैल गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में रविवार को एक इलेक्ट्रिक बस को रोक कुछ लोगों उसमें तोड़फोड़ कर दी। साथ ही चालक के साथ भी मारपीट कर दी। इससे सवारियों में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर दो नामजद व कुछ अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज किया है।
गजेंद्र सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी घड़ी विस्सा, गोवर्धन ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक बस डिपो वृंदावन में चालक के रूप में तैनात हैं। रविवार दोपहर एक बजे करीब बरसाना से वृंदावन की ओर गाड़ी संख्या यूपी 85 सीटी 6846 से सवारियों को लेकर बसौती की ओर जा रहे थे। तभी गांव बसौती से पहले एक मोटर साइकिल सवार ने गाली गलौज कर दी। गांव बसौती में बस के आगे मोटर साइकिल को लगाकर रोक लिया।
अपने अन्य साथियों को बुलाकर लाठी-डंडे से मारपीट की। डंडे से बस के आगे का शीशा तोड़ दिया। परिचालक से भी मारपीट की। इसके बाद मौके से भाग गए। गांव के लोगों से उनके बारे में जानकारी की तो उनके करन पुत्र कलुआ, सोनू पुत्र सत्तो व कुछ अज्ञातों के तौर पर सामने आए। मामले में थाना गोवर्धन पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।