{"_id":"574497c14f1c1b152c690c9f","slug":"election-of-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी चुनावः अब मथुरा मुंसिफ करेंगे तीन सदस्यों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी चुनावः अब मथुरा मुंसिफ करेंगे तीन सदस्यों का चयन
अमर उजाला
Updated Tue, 24 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के चुनावों में चार सदस्य निर्वाचित होने के बाद बाकी तीन सदस्यों का चयन मथुरा मुंसिफ के हाथों होना लगभग तय है। 24 मई को पूरा एक माह बीतने के बाद भी मंदिर के निर्वाचित चारों सदस्यों में तीन बाहरी सदस्यों के चुनाव के लिए एक राय नहीं बन पाई।
मंदिर प्रबंध कमेटी के एक माह पूर्व हुए चार सदस्यों के चुनावों में राजभोग के रजत गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि शयन भोग के गौरव गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी को मतदाताओं ने चुना। मतदान के बाद से ही निर्वाचित चारों सदस्यों में आपसी सामंजस्य का अभाव देखा गया।
एक माह में चारों सदस्यों ने अन्य सदस्यों के चयन के लिए कोई नाम नहीं सुझाए, जबकि मंदिर की स्कीम के अनुसार मतदान के एक माह में इन्हीं निर्वाचित सदस्यों को कमेटी के पूर्ण गठन के लिए अन्य तीन सदस्यों का चयन कर आम सहमति पत्र बनाकर मथुरा मुंसिफ के समक्ष रखना था। मंगलवार की शाम पांच बजे तक चारों निर्वाचित सदस्यों में एक राय नहीं बन सकी। अब मथुरा मुंसिफ को 30 जून तक तीन सदस्यों का चयन कर नई कमेटी के गठन को अंतिम रूप देना है।
विज्ञापन
राजभोग निर्वाचित सदस्य रजत गोस्वामी ने कहा कि तीन बाहरी सदस्यों के चयन के लिए बुधवार को मथुरा मुंसिफ के यहां प्रार्थना पत्र देंगे। शयन भोग के एक सदस्य की हठधर्मिता के कारण कमेटी के तीन बाहरी सदस्यों का चयन नहीं हो सका।
कई बार बैठकों के लिए न्योता देने के बाद भी गौरव गोस्वामी बैठक में नहीं पहुंचे। शयन भोग से निर्वाचित सदस्य गौरव गोस्वामी का कहना है कि तीन बाहरी सदस्यों को चुनने के लिए आम राय बनाने की कोशिश ईमानदारी से नहीं की गई। कुछ सदस्य उन्हीं को पुन: नामित कराना चाह रहे थे, जो पिछली कमेटी में रहे। मैने इसका विरोध किया।