फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   election for banke bihari mandir committee

छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
election for banke bihari mandir committee
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के चार सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया छह मार्च से 24 अप्रैल तक अमल मे लाई जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने मंगलवार को बताया कि चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची और गोस्वामियों पर बकाया सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


21 मार्च को गोस्वामी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़वाने या कम कराने के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक और दो अप्रैल को नामांकन, तीन अप्रैल को नाम वापसी, तीन और चार अप्रैल को डाक से प्राप्त होने वाले मतपत्रों के लिए प्रार्थना पत्र, छह अप्रैल को डाक से प्राप्त होने वाले मतपत्रों को संबंधित मतदाताओं को प्रेषित किया जाना है।

24 अप्रैल को मोहनबाग में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 5:30 बजे से मतगणना और उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed