फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly woman strangled to death; robbery suspected

Mathura News: वृद्धा की गला दबाकर हत्या, लूट की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman strangled to death; robbery suspected
बलदेव। थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम झरौठा में मंगलवार देर रात घर में अकेली रह रही 80 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मृत्यु की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका चिरौंजा देवी पत्नी सुरेश बाबू घर में अकेली रहती थीं। उनके बेटे का पहले निधन हो चुका है, जबकि नाती दिल्ली व आगरा में रहते हैं। बुधवार दोपहर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पड़ोसियों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के नाती टेढ़ी बगिया, आगरा निवासी कृष्ण गोपाल पुत्र सुरेश बाबू ने अज्ञात के खिलाफ थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजन ने लूटपाट के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतका के नाक-कान में पहने सोने के आभूषण भी गायब मिले हैं।
विज्ञापन

मौके पर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed