फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight-bed isolation ward ready.

स्वाइन फ्लू : आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight-bed isolation ward ready.
मथुरा। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां इसके लिए आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए चिकित्सकीय स्टाफ को वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां पहला केस मिलते ही वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए 302 वैक्सीन उपलब्ध हैं। वहीं 100 वैक्सीन व चिकित्सकीय स्टाफ के लिए पीपीई किट की मांग भेजी गई है। सीएमओ डॉ. राधाबल्लभ ने बताया कि अस्पताल परिसर में फ्लेक्स-बोर्ड लगाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं अस्पतालों में बुखार के मरीजों को ट्रैक किया जा रहा है।
विज्ञापन



निजी जांच में मिले दो मरीज
जिले में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक 70 वर्षीय मरीज की जांच निजी लैब में कराई गई। उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक युवक भी स्वाइन फ्लू से ग्रस्त बताया गया है। उसकी भी जांच बाहर निजी लैब में कराई गई थी। उसे भी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। हालांकि सरकारी रिकॉर्ड में इनका कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed