फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Efforts to connect Braj with the land of gods

Mathura News: ब्रज को देवभूमि से जोड़ने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Efforts to connect Braj with the land of gods
वृंदावन। हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन विभाग ने मथुरा-वृंदावन से श्रृद्धालुओं को ले जाने के लिए प्रयोगात्मक रुप से चलाई गईं बसों में अब सवारियों की कोई कमी नहीं है। नगरकोट और ज्वालाजी को जाने वालीं दोनों बसों को टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग से रफ्तार मिली है। नगरकोट और ज्वालाजी के लिए हर दिन बसें जा रही हैं।
विज्ञापन

श्री बांकेबिहारी लाल के दर्शन को आने वाले श्रृद्धालुओं को हिमाचल प्रदेश के देवालयों में दर्शन के लिए वृंदावन से सीधी बस सेवा है। इसकी बुकिंग एक या दो दिन पहले की जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवा के चालक परिचालकों ने बताया कि इन बसों को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से सवारियां मिल रही हैं। बस अड्डा प्रभारी नवनीत चौधरी के मुताबिक नगरकोट के लिए जाने वाली बस चंडीगढ़, अम्बाला होकर जाती है। वहीं ज्वालाजी के लिए जाने वाली बस दिल्ली, अम्बाला होकर जाती हैं। चंडीगढ़ जा रहे यात्री अमनप्रीत ने बताया कि यह बस सेवा बहुत अच्छी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed