फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   effect of jat andolan in mathura

कस्बों में पहुंचा जाट आंदोलन, जगह-जगह जाम

Mon, 22 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
effect of jat andolan in mathura
जाट आरक्षण की मांग करते हुए जनपद के तीन प्रमुख मार्गों पर लोगों ने घंटों जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाट आंदोलनकारी पंचायत करने के बाद सड़कों पर बैठ गए। युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जाटों के प्रति विश्वासघात बताया। पुलिस अधिकारियों की ओर से समझाने के बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन


सोमवार को मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित जाजनपट्टी चौराहे पर संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने पंचायत की। सुबह 11 बजे से शुरू हुई पंचायत के बाद दोपहर 12 बजे जाट आंदोलनकारी आरक्षण की मांग करते हुए मथुरा-भरतपुर मार्ग पर आ गए और हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


समिति के प्रदेश महासचिव महावीर सिंह परिहार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जाटों के साथ धोखा किया है। केंद्र में बैठी नरेन्द्र मोदी सरकार ने जाट आरक्षण का लोभ देकर जाटों से लोकसभा चुनाव में वोट ले लिए लेकिन बाद में उसकी पैरवी नहीं की। इससे हरियाणा के आंदोलन में मारे गण् युवाओं के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी रालोद के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश भगत, चन्द्रपाल सिंह, बिजेन्द्र प्रधान, हरीचंद, प्रीतम सिंह, चन्द्रभान सिंह, सत्यवीर सिंह, देवी सिंह, डा. राजवीर सिंह, बच्चू सिंह, डा. हरीसिंह, नरेन्द्र सिंह, मानपाल सिंह, हरगोपाल सिंह, जयवीर सिंह, तेजवीर सिंह, गुलाब सिंह, हरदेव सिंह, गंभीर सिंह, रोहिताश्व सिंह ने संबोधित किया।


दो घंटे तक लगे जाम के दौरान सीओ सदर आर के गौतम कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर रहे। बाद में एसडीएम सदर चंद्र विजय सिंह पहुंचे। उनके समझाने पर जाट नेताओं ने ज्ञापन सौंपा और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed