फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   education

प्राथमिक शिक्षा- दो कैंपस, सात स्कूल

Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
education
दशावतार प्राथमिक पाठशाला में पढ़ते हुए छात्र छात्राएं। - फोटो : MATHURA
मथुरा। भाजपा सांसद हेमामालिनी ने संसद में देश की बदहाल प्राथमिक शिक्षा का मुद्दा उठाने के बाद बुधवार को अमर उजाला की टीम ने मथुरा के दो विद्यालयों की पड़ताल की। इससे पता चला कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं शौचालय व पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं सर्दी के मौसम में भी बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं दो कैंपस में ही सात स्कूल संचालित हो रहे हैं। जहां इसमें भी कई कमरे जर्जर होने के कारण बंद हैं।
विज्ञापन

कैंपस-1
कंपूघाट
समय-प्रात: 11.05 बजे
नगर क्षेत्र के मध्य स्थित कंपूघाट कें एक ही कैंपस में रंगेश्वर प्राइमरी पाठशाला, लोकमान्य विद्यालय, कमला नेहरू प्राथमिक विद्यालय, बल्लभ प्राथमिक विद्यालय, दशावतार विद्यालय संचालित हैं। इसमें से तीन विद्यालय एक पुराने भवन के एक-एक कक्ष में थे, तो रंगेश्वर और कमला नेहरू विद्यालय के लिए दो-दो कक्ष हैं। शिक्षकों की संख्या सभी में सिर्फ एक-एक ही है। सहायक के रूप में शिक्षा मित्र की तैनाती है। कमला नेहरू विद्यालय में सर्वाधिक 54 छात्र पंजीकृत हैं, बाकी सभी विद्यालय में छात्र संख्या 30 के आसपास ही हैं। वर्षों पुराना फर्नीचर टूटे हुए कक्षों में बंद है। बच्चे ठंड के मौसम में भी जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं। भवन की स्थिति ऐसी है कि आए दिन छत से सीमेंट उखड़ कर गिरता रहता है। तीन कक्ष इसी के चलते बंद कर दिए गए हैं। तीन विद्यालयों के लिए शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। बिजली का कनेक्शन किसी में नहीं मिला। चुनाव के दौरान की गई अस्थाई बिजली व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंपस-2
बाढ़पुरा
समय-11.50 बजे
सदर क्षेत्र के बाढ़पुरा में प्राथमिक विद्यालय शांति देवी और ग्वाल विद्यालय संचालित हैं। यह दोनों ही विद्यालय एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। विद्यालय के गेट पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगा है, लेकिन विद्यालय में बिजली नहीं है। इसी के चलते पानी के लिए लगाई गई सबमर्सिबल भी शुरू नहीं हो सकी है। पुराने शौचालय जर्जर हैं। जो नए बने हैं उनमें ठेकेदार ताला डाल गया है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र बरामदे में चलता है। इसके लिए निर्धारित कक्ष की छत टूटी है। बच्चों के लिए पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता है। प्राइवेट कर्मचारियों की मदद से सफाई होती है। यहां भी बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय का नाम - पंजीकृत छात्र - उपस्थित छात्र - शिक्षक - कक्ष संख्या
रंगेश्वर प्राथमिक पाठशाला जनरलगंज 24 20 01 02
लोकमान्य विद्यालय, जनरलगंज 44 30 01 01
कमला नेहरू विद्यालय, जनरलगंज 54 48 01 02
बल्लभ विद्यालय, जनरलगंज 30 26 01 01
दशावतार विद्यालय, जनरलगंज 30 25 01 01
शांतिदेवी प्राथमिक विद्यालय बाढ़पुरा 47 40 01 01
ग्वाल प्राथमिक विद्यालय बाढ़पुरा 30 29 01 01
नगर क्षेत्र में भवन और शिक्षकों की संख्या कम है। शासन को शिक्षक, छात्र और मौजूदा संसाधन के साथ डिमांड भेजी जाती है। तनिधियों की निधि कुछ आवश्यक कार्य किए जा रहें हैं, जिसमें शौचालय, पेयजल व्यवस्था की जा रही है।
- चंद्रशेखर, बीएसए मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed