फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Education department takes action, poor children get admission

Mathura News: शिक्षा विभाग का चला डंडा, गरीब बच्चों को मिले दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Education department takes action, poor children get admission
मथुरा। राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों को दाखिला देने में टरकाने वाले विद्यालयों पर बीते वर्ष नोटिस जारी होने का इस सत्र में असर दिखाई दिया है। आरटीई के तहत सत्र 2024-25 के लिए 1247 आवेदन आए थे। इनमें से 1071 निर्धन परिवारों के बच्चों को विद्यालयों में दाखिला मिला है। दाखिला देने वालों में सीबीएसई और यूपी बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

2024-2025 में आरटीई के तहत चार चरणों में छात्रों को निजी स्कूलों आवंटित किए गए। प्रथम चरण में 457 आवेदनों के सापेक्ष 384, दूसरे चरण में 510 आवेदनों के सापेक्ष 428 तृतीय चरण में 203 आवेदनों के सापेक्ष 189, चतुर्थ चरण में 77 आवेदनों के सापेक्ष 70 छात्रों को मनपसंद विद्यालय आवंटित किए गए। हालांकि 176 आवेदकों ने पसंद का विद्यालय न होने के कारण अपने बच्चों का दाखिला नहीं कराया है।
विज्ञापन


आठ साल में 17 से 1071 पहुंची संख्या
आठ वर्षों में योजना के तहत कुल 4639 आवेदन हुए। इनमें में 2516 छात्रों को पसंद के विद्यालय में प्रवेश दिया गया है। जबकि इन आठ वर्षों में 2123 अभिभावकों ने पसंद का स्कूल न मिल पाने के कारण बच्चे के स्कूल में प्रवेश नहीं दिलाया। बेसिक शिक्षा विभाग के बीते साल के आरटीई के आंकड़ों पर गौर करें तो सत्र 2017-18 में 70 आवेदन आए थे, 17 छात्रों को दाखिला मिला था। 2018-19 में 221 आवेदन के सापेक्ष 74, 2019-20 में 353 आवेदन के सापेक्ष 147, 2020-21 में 442 आवेदन के सापेक्ष 102, 2021-22 में 356 आवेदन के सापेक्ष 157, 2022-23 में 690 आवेदन के सापेक्ष 375, 2023-24 में 1260 आवेदन के सापेक्ष 787, 2024-25 में 1247 आवेदन के सापेक्ष 1071 विद्यार्थियों को दाखिला मिला। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि आरटीई के पालन कराने के लिए अधिकारी निजी स्कूलों पर पूरी सख्ती दिखा रहे हैं। आनाकानी पर तत्काल स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा जा रहा है। संचालक की गलती पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed