फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ED team took away computer, laptop and documents

ED Raids: महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर ईडी का छापा, टीम कंप्यूटर, लैपटॉप और दस्तावेज ले गई साथ

Fri, 20 Dec 2024 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 12:32 PM IST
सार

मथुरा में परिवर्तन निदेशालय की टीम ने  महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर कार्रवाई की। टीम अपने साथ यहां से कंप्यूटर, लैपटॉप और दस्तावेज साथ ले गई।
 

विज्ञापन
ED team took away computer, laptop and documents
महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर भी ईडी का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सदर थाने के जनरलगंज क्षेत्र स्थित मैनागढ़ में महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर ईडी की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को कारोबारियों में खलबली मची रही। सुबह से देर रात तक टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में लगे कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी फुटेज के साथ दस्तावेज खंगाले और उन्हें जब्त कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि मैनागढ़ स्थित महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा था। टीम ने कार्रवाई से थाना पुलिस को दूर रखा। बावजूद इसके क्षेत्र में कार्रवाई होने के चलते वह नजर बनाए थे। देर रात को टीम कार्रवाई के बाद वापस लौट गई। टीम अपने साथ आधा दर्जन से अधिक कंप्यूटर, लैपटॉप, सीसीटीवी की डीबीआर, हार्ड डिस्क, पैन ड्राइव, अन्य तकनीकी उपकरण समेत आवश्यक दस्तावेज अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


इधर, शहर में ईडी की कार्रवाई से अन्य बड़े कारोबारियों में भय है। खासकर उन उद्योगपतियों में ज्यादा खलबली है जिनका संबंध महाराजा अग्रसेन प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed