फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Earth shook, houses were damaged, there was a stampede to save lives

Mathura News: धरती कांपी, घर क्षतिग्रस्त, जान बचाने के लिए मची भगदड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Earth shook, houses were damaged, there was a stampede to save lives
मथुरा। शहर कोतवाली के कृष्ण विहार में शाम छह बजे एकाएक 2.5 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली विशालकाय टंकी भरभराकर गिर गई। इससे ऐसा लगा मानों धरती कांप गई। कॉलोनी में लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घर के भीतर मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके लगे तो वह भी अपने घरों से बाहर की ओर निकलकर भागे। चंद मिनटों में टंकी का मलबा और पानी कॉलोनी के घरों में जा घुसा। भयावह मंजर को देख लोग सहम उठे।
विज्ञापन


हादसे को देख लोग सन्न रह गए। पलभर के लिए लोगों कुछ भी समझ नहीं पाए। यहां रहने वाले अविनाश, जो कि घटना के चश्मदीद हैं। वह बताते हैं कि कॉलोनी में भगदड़ मच गई। लोग अपने बच्चों और परिवार के लोगों को तलाशने में जुट गए। उनका कुशलक्षेम जानने को आवाज लगाने लगे। जैसे-जैसे लोगों को उनके परिवार के सदस्यों की सकुशल होने की जानकारी लग रही थी। वह राहत की सांस ले रहे थे।
विज्ञापन





20 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान
मथुरा। कृष्ण विहार कालोनी में हुए हादसे में 20 से अधिक मकान टंकी के मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दर्जनों वाहन टंकी के मलबे में दब गए हैं। कुछ घरों के भीतर खड़े वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के पीड़ितों की आंखों से आंसू छलक उठे। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगाई रेस्क्यू टीम टंकी के मलबे को हटा रही थी। वहीं, लोग खुद भी अपने घरों से मलबे को बाहर निकालने में जुट गए। वेदप्रकाश सारस्वत ने बताया कि एकाएक गिरी टंकी से इलाके के घरों के बाहर लगे कूलर टूट गए। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा इतनी तेजी से घरों में घुसा कि अंदर रखे फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि भी टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम साफ होता तो कई जिंदगियां निगल लेता हादसा
मथुरा। कृष्ण विहार पानी टंकी हादसे का मंजर और भी भयावह हो सकता था। गनीमत रही कि हादसे के समय रिमझिम बारिश हो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान्य मौसम होने पर शाम के वक्त पार्क में पानी की टंकी के नीचे कॉलोनी के बच्चे खेलते हैं। बड़ों की बैठक होती है। रिमझिम बारिश के कारण अधिकांश बच्चे और बड़े अपने-अपने घरों में थे। कुछ जरूरी काम होने पर ही लोग घरों के बाहर निकले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed