{"_id":"69faf100299b25a757050e2d","slug":"earring-snatchers-held-in-encounter-shot-in-legs-constable-injured-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, तड़ातड़ चलीं गोलियां; सिपाही हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, तड़ातड़ चलीं गोलियां; सिपाही हुआ घायल
Wed, 06 May 2026 01:12 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 06 May 2026 01:12 PM IST
सार
कोसीकलां में बुजुर्ग महिला से झुमकी लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में आर्य समाज के प्रधान डा. प्रकाश आर्य की माताजी के कानों के झुमकी लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि फायरिंग के दौरान एक सिपाही के हाथ में चोट आई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल और लूटे गए झूमके बरामद किए है।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सवा पांच बजे न्यू कोसी-कामर रोड तिराहा से दहगांव जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि 29 अप्रैल को बाईपास पर किडजी स्कूल वाली गली में आर्य समाज के प्रधान डा. प्रकाश आर्य की माताजी सीता अग्रवाल के साथ लूट की वारदात में शामिल आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से गोलियां चलाई गई तो कांस्टेबल राकेश के हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ में दुष्यंत के दाहिने पैर और सौरभ उर्फ सुरेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी है।
दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल जिले के होडल के गड़िया मुहल्ले के रहने वाले है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और एक बाइक बरामद एवं झूमकी बरामद की है। आरोपी दुष्यंत पर हत्या, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सौरभ पर भी लूट व आर्म्स एक्ट के मामले सामने आए हैं।