फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   E-rickshaw drivers in Mathura-Vrindavan to go on strike starting the 12th

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल 12 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers in Mathura-Vrindavan to go on strike starting the 12th
मथुरा। परिवहन एवं पुलिस विभाग की लगातार कार्रवाई से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने 12 से 14 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया है। उनकी तीन दिवसीय हड़ताल से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और निर्धारित पार्किंग स्थलों से अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालकों के अनुसार 20-20 हजार रुपये तक के चालान किए जा रहे हैं, वाहनों को सीज किया जा रहा है तथा रूट व्यवस्था के नाम पर उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। चालकों की प्रमुख मांगों में ई-रिक्शा की रूट व्यवस्था समाप्त करना, भारी-भरकम चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई पर रोक लगाना तथा उत्पीड़न बंद करना शामिल है। इन मांगों के समर्थन में उन्होंने 12 से 14 जुलाई तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जारी रहती है तो विशेष रूप से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed