{"_id":"68c07e0d738faf626c0d4d4d","slug":"e-mst-facility-started-in-roadways-130-passengers-are-taking-advantage-mathura-news-c-369-1-mt11008-135634-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज में शुरू हुई ई-एमएसटी सुविधा, 130 यात्री उठा रहे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज में शुरू हुई ई-एमएसटी सुविधा, 130 यात्री उठा रहे लाभ
विज्ञापन
मथुरा। दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रोडवेज ने मथुरा से संचालित बसों में ई-एमएसटी (इलेक्ट्रॉनिक मासिक सीजन टिकट) सुविधा शुरू कर दी है। फिलहाल 130 दैनिक यात्रियों ने ई-एमएसटी सुविधा का लाभ लेकर बसों में सफर करना भी शुरू कर दिया है।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यात्रियों को यह नई सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के कार्यालय से यात्री ई-एमएसटी बनावा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक यात्रियों को पास बनवाने और उसका नवीनीकरण कराने के लिए डिपो पर घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन ई-एमएसटी की सुविधा शुरू होने से उनका समय और मेहनत दोनों बचेगी।
इससे नकद लेन-देन पर निर्भरता घटेगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि नई सुविधा खासकर मथुरा से आगरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, नोएडा और आसपास के रूटों पर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। यात्री नरेश सिंह ने कहा कि पहले पास बनवाने के लिए आधा दिन खराब हो जाता था, लेकिन अब ई-एमएसटी बन गई हैं, जिससे काफी राहत मिली है। वह नौकरी के लिए रोजाना फिरोजबाद जाते हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने कहा कि ई-एमएसटी सुविधा शुरू हो गई है। यात्री अब स्मार्ट कार्ड से रोडवेज में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
पांच साल रहेंगी वैधता
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि ई-एमएसटी की वैधता पांच साल के लिए होगी। नियमित रूप से सफर करने वाले यात्री को एक कार्ड दिया जाएगा। जिस पर कार्ड नंबर और बार कोड अंकित होगा। बार कोड स्कैन करके उसे हर महीने रिचार्ज कर सकते है। शुरुआत में ई-एमएसटी बनवाने के लिए यात्रियों को किराए के अलग से 25 रुपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा।