{"_id":"61e0268c96789223524b407b","slug":"dwarkadhish-temple-timings-will-change-mathura-news-mtr511710991","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारिकाधीश मंदिर का समय बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारिकाधीश मंदिर का समय बदलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मकर संक्रांति के बाद से श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन का समय परिवर्तित होने जा रहा है। यह परिवर्तन १५ जनवरी से राजभोग दर्शन के साथ शाम के वक्त भी होगा।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कोविड के चलते वर्तमान में नाइट कर्फ्यू को देखते हुए मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देश पर 15 जनवरी से मंदिर के दर्शन की समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवर्तित समय के अनुसार मंगला प्रात: 7 बजे से 7:30 तक, ग्वाल और सिंगार 8:35 से 8:55 तक, राजभोग के दर्शन 10:15 से 11:00 बजे तक होंगे।
इसी प्रकार सायंकाल के दर्शन के समय में भी परिवर्तन किया गया है। उत्थापन के दर्शन 4:00 बजे से 4:15 तक, भोग संध्या आरती के दर्शन 5:00 से 5:20 तक और शयन के दर्शन 6:15 से 7:00 तक होंगे। इस प्रकार छह झांकी होंगी। प्रत्येक झांकी में ठाकुर जी की आरती दर्शन खुलने के समय ही हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शन के दौरान भक्तों को मंदिर में ज्यादा वक्त ठहरने नहीं दिया जाएगा। बगैर मास्क के मंदिर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।