फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dushara, donation, devity, god, prey, mathura

दशहरा पर किया दान पुण्य, नहीं हुए आराध्य के दर्शन

Mon, 01 Jun 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
dushara, donation, devity, god, prey, mathura
राधारानी कुंड में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
राधाकुंड। सोमवार को गंगा दशहरा पर्व पर लोगों ने राधारानी कुंड में स्नान किया। दान कर पुण्य कमाया। मंदिर बंद होने से श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन नहीं हुए। गंगा दशहरा को श्रद्धालुओं ने गिरिराज परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

कोरोना के भय के चलते गिरिराज परिक्रमा में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों द्वारा घरों में रहकर स्नान दान किया। लोग सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते देखे गए। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि नई गाइड लाइन आने तक मंदिरों में दर्शन एवं कुंड और तालाबों में स्नान करने पर पूर्ण पाबंदी है।
विज्ञापन

‘मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं को मिलेगा आत्मिक संतोष’
राधाकुंड। राज्य सरकार द्वारा 8 जून से मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया है। ब्राह्मण व पंडा समाज ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। पंडित बृजकिशोर गोस्वामी ने कहा की 2 महीने से भी अधिक समय से मंदिर भक्तों के लिए बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर ब्राह्मण समाज द्वारा कई बार मंदिरों को खोलने की मांग की गई थी। पंडा पुजारियों ने कहा की नगर की सारी अर्थव्यवस्था मंदिरों और गिरिराज परिक्रमा के आसपास ही घूमती है। मंदिर खुलने से यहां के रहने वालों की रोजी रोटी के साथ साथ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भक्ति का लाभ प्राप्त होगा। मंदिरों के खुलने से श्रद्धालुओं को आत्मिक संतोष मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed