फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Durgesh Pradhan of Nauhjheel shines in shooting

Mathura News: निशानेबाजी में चमके नौहझील के दुर्गेश प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Durgesh Pradhan of Nauhjheel shines in shooting
नौहझील। क्षेत्र के गांव नौशेरपुर निवासी और बाजना भाजपा के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने दिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) के तत्वावधान में आयोजित 49 वीं यूपी स्टेट (राइफल/पिस्तौल) प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर स्टेट क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा संचालित देश की विश्वस्तरीय शूटिंग सुविधा, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में किया गया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में दुर्गेश प्रधान ने शानदार एकाग्रता दिखाई। नियमों के अनुसार पास होने के लिए न्यूनतम 340 अंकों की आवश्यकता होती है, लेकिन दुर्गेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए इस निर्धारित सीमा से अधिक अंक हासिल कर स्टेट के लिए क्वालीफाई कर लिया। दुर्गेश प्रधान की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे नौहझील और बाजना क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जन कल्याण योजना के जिला अध्यक्ष मनीष जिंदल, प्रधान प्रशांत गुप्ता, उमाकांत शर्मा, नौहझील के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, करतार चौधरी, सौरभ सनातनी, चमन बिहारी महाराज, दिनेश चौधरी, मुकेश वार्ष्णेय, बरौठ के प्रधान राकेश,संजय प्रधान,मोहन फौजी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि ने बधाई संदेश देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed