फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dumper ran on the road like a burning car seeing the flames there was chaos

Mathura: बर्निंग कार की तरह सड़क पर दौड़ा डंपर, आग की लपटें देख मची अफरा-तफरी

Tue, 29 Oct 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 09:46 AM IST
सार

मथुरा नगर-निगम डंपर जो कूड़ा लेकर जा रहा था, उसमें आग लग गई। डंपर दौड़ रहा था और उसमें से आग की लपटें उठ रही थीं। ये देख अफरा-तफरी मच गई। डंपर को रुकवाया गया, जिसके बाद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
dumper ran on the road like a burning car seeing the flames there was chaos
डंपर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। भरतपुर गेट पर डंपर में भरे कूड़े में आग लग गई। होलीगेट पहुंचते-पहुंचते तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक यदि डंपर को रोकता तो बाजार में हादसा हो सकता था। वह किसी तरह कृष्णापुरी पहुंचा। आग की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। नगर निगम के अधिकारियों ने कृष्णापुरी में पानी का छिड़काव कर कूड़े में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम का डंपर चालक वेद प्रकाश भरतपुर गेट से डंपर में कूड़ा भरकर यमुनापार स्थित डंपिंग ग्राउंड के लिए चला। अभी वह कुछ आगे ही बढ़ा था कि अचानक कूड़े में आग लग गई। चालक को इसकी जानकारी हुई तो उसने समझदारी का परिचय देते हुए डंपर को बाजार से नहीं रोका और दमकल तथा नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी कृष्णापुरी में आग बुझाने के लिए तैयार मिले। जैसे ही डंपर कृष्णापुरी पहुंचा नगर निगम के कर्मचारियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


डंपर में आग बुझने के बाद भी दमकल विभाग की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। जबकि इस समय दिवाली के त्योहार के चलते पूरा बाजार सजा हुआ है। यदि चालक ट्रक को बाजार में रोक लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की कि बाजार में यदि छोटी-मोटी आगजनी हो जाए तो उस पर तत्काल काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  हाईवे पर वाहनों के खड़े होने से हादसा: बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार चाची-भतीजे को मारी टक्कर, महिला की मौत



डंपर चालक पर कार्रवाई
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिली तो कृष्णापुरी पर डंपर को रुकवाया और आग को बुझाया गया। ड्राइवर वेद प्रकाश का एक दिन का वेतन काटने के साथ पुनरावृत्ति होने पर नौकरी से हटाने की चेतावनी दी है।

दमकल को नहीं मिली सूचना 
मुख्य शमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम में किसी तरह की कोई सूचना नहीं मिली, यदि सूचना मिलती तो गाड़ी भेजी जाती। आग लगने पर तुरंत गाड़ी पहुंचाई जाती है, कभी-कभी ट्रैफिक में फंसने के कारण लेट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed