{"_id":"664e75ea89f7b17a450d92d4","slug":"dumper-dragged-bjp-leaders-car-50-meters-mathura-news-c-29-1-mtr1013-239126-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जाको राखे साइयां...मथुरा में भाजपा नेता की कार का एक्सीडेंट, ऐसे छूकर निकल गई मौत; देखने वाले भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जाको राखे साइयां...मथुरा में भाजपा नेता की कार का एक्सीडेंट, ऐसे छूकर निकल गई मौत; देखने वाले भी हैरान
Thu, 23 May 2024 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:18 PM IST
सार
भाजपा के वरिष्ठ नेता की कार को डंपर ने चपेट में लिया। डंपर कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। ड्राइवर और भाजपा नेता चीखते रहे। इसके बाद डंपर रुका, तो लोगों ने कार में फंसे भाजपा नेता और ड्राइवर को बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि दोनों ही सुरक्षित मिले।
विज्ञापन
भाजपा नेता की कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। यह कहावत एक बार फिर नंदगांव में चरितार्थ हो उठी। कस्बे के वरिष्ठ भाजपा नेता की गाड़ी को सामने से टक्कर मारते हुए अनियंत्रित डंपर 50 मीटर तक घसीटता ले गया। आगे से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गाड़ी में सवार भाजपा नेता और उनके चालक को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता नंदगांव से कोसी जा रहे थे। गाड़ी उनका चालक रोहताश तिवारी चला रहा था। दोपहर करीब पौने दो बजे सिंडिकेट बैंक के पास कोसी की ओर से गलत दिशा में तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी कार में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। डंपर कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला। दोनों सुरक्षित हैं। चालक डंपर छोड़कर भाग गया, उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दान बिहारी चौधरी ने बताया कि यशोदा मैया की कृपा से बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं स्थानीय निवासी नरेश कुमार व कमल चौधरी ने बताया कोसी से कामां, नंदगांव मार्ग पर ओवरलोड ट्रक, डंपर फर्राटे भरते हैं। उन्होंने इन पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन