{"_id":"67c8a9c418cec26e91041df0","slug":"dulhan-ke-chaacha-ka-nakadee-ka-baig-choree-karane-vaale-do-pakade-mathura-news-c-369-1-mt11002-126149-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दुल्हन के चाचा का नकदी का बैग चोरी करने वाले दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दुल्हन के चाचा का नकदी का बैग चोरी करने वाले दो पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। शादी कार्यक्रम में घुसकर चोरी करने वाले शातिर चोर।
- फोटो : mathura
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में विवाह समारोह में वधू के चाचा को धोखा देकर बैग चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी हाईवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि 15 फरवरी को मीरा मगन पैराडाइज में मगोर्रा के गजेंद्र की भतीजी का विवाह था। दो युवक शादी में शामिल हुए और चाचा गजेंद्र सिंह के बड़े बैग में रखा छोटा बैग चोरी कर लिया। बैग में 1.60 लाख रुपये की नकदी रखी थी। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालाजीपुरम चौकी प्रभारी मोनू कुमार को विवेचना दी।
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान कर ली। बुधवार की दोपहर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोविंद नगर के नई बस्ती बद्रीनगर निवासी रोहित कुरैशी, शहर कोतवाली के सुखदेव नगर निवासी इरशाद पहलवान बताया। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनसे 50 हजार की नकदी बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शातिर चोर हैं। शादी विवाह में रिश्तेदार बनकर शामिल हो जाते हैं और फिर मौका देखकर चोरी की वारदात करते हैं। बताया कि रोहित कुरैशी के ऊपर विभिन्न थानों में 7 और इरशाद पर दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।