फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dukaanadaaron ko bandhak bana, dukaanon ko dhahaaya

Mathura News: दुकानदारों को बंधक बना, दुकानों को ढहाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
dukaanadaaron ko bandhak bana, dukaanon ko dhahaaya
मथुरा। ढहाई गईं दुकानें। - फोटो : mathura
नौहझील/मांट (मथुरा)। नौहझील क्षेत्र के मानागढ़ी मोड़ पर हथियारों के बल पर दुकानदारों को बंधक बनाकर दुकानों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। इसके बाद दुकानों का सामान भी आरोपी लूट ले गए। एमएलसी योगेश नौहवार की तहरीर पर पुलिस ने 7 नामजदों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एमएलसी ने बताया कि वर्ष 2004 में उन्होंने अपने और मां रामवती देवी के नाम नौहझील-बाजना मार्ग पर मानागड़ी मोड़ पर जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर 10 दुकान और एक 10 फुट की गैलरी की बाउंड्री कराई थी, तब से लेकर अभी तक दुकानों में किराएदार हैं। रोजाना की तरह पारसोली निवासी किराएदार हरेंद्र, गजेंद्र,चंद्रपाल व नौशेरपुर निवासी प्रेमपाल दुकानों के बाहर सो रहे थे। शनिवार रात करीब 1 बजे नाम जेसीबी संग कई लोग पहुंचे और दुकानों के बाहर सो रहे किरायेदारों को बंधक बना लिया। लूटपाट के बाद दुकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

बदहवास हालत में किराएदार हरेंद्र ने बाजना कट चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एमएलसी की तहरीर पर जरेलिया निवासी प्रहलाद सिंह,ओमप्रकाश, ओमवीर,सोनू, रोहित, लोकेश, मोहित ,जेसीबी चालक व 15-20 अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed