फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Due to the formation of Gurva Ditya Yoga on December 16, there will be a break on auspicious works

Mathura News: 16 दिसंबर को गुर्वा दित्य योग बनने से लग जाएगा मांगलिक कार्यों पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Due to the formation of Gurva Ditya Yoga on December 16, there will be a break on auspicious works
मथुरा। 16 दिसंबर को सूर्य भगवान धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके चलते गुर्वा दित्य योग बन जाएगा। इससे विवाह आदि मांगलिक कार्य एक माह तक बंद रहेंगे। मकर संक्रांति के बाद विवाह आदि मांगलिक कार्य फिर प्रारंभ होंगे जो निरंतर शुभ मुहूर्त में 9 मार्च तक चलेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 9 : 58 बजे भगवान सूर्यनारायण धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे गुर्वादित्य योग बनने से मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर यह बंदी एक माह तक रहेगी। धनु संक्रांति एवं खरमास का प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

इसी के साथ सूर्य भगवान की रश्मियां मंद पड़ने लगेंगी और एक-एक मिनट दिन छोटा होता जाएगा और रात बड़ी। 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सिर्फ 10 घंटा 16 मिनट तक ही सूर्य भगवान को लोग देख सकेंगे। २४ दिसंबर को रात सबसे बड़ी 13 घंटा 44 मिनट की रहेगी। इसके बाद 25, 26 दिसंबर से एक-एक मिनट कर के दिन बड़ा होता जाएगा और रात छोटी होती जाएंगी। सूर्य की किरणें मंद पड़ने से धुंध, कोहरा, पाला पड़ेगा और सर्द हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनता है गुर्वादित्य योग
बृहस्पति के धनु राशि और मीन में सूर्य के पहुंचने पर गुर्वादित्य योग बनता है। प्रतिवर्ष धनु और मीन संक्रांति में गुर्वादित्य योग बनता है। वर्तमान में 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक यह योग है। इसमें विवाह आदि मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। बृहस्पति 12 वर्ष में सूर्य के क्षेत्र सिंह राशि में पहुंचते हैं तब सिंहस्थ बृहस्पति होने पर 1 वर्ष के लिए मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। उस समय नासिक एवं उज्जैन में कुंभ पड़ता है। सिंहस्थ गुरु 26 जून 2027 से 24 जुलाई 2028 तक रहेंगे। इस दौरान 1 वर्ष के लिए विवाह आदि मांगलिक कार्य बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed