{"_id":"67eed29c589abdd1d303743d","slug":"due-to-strong-winds-power-supply-to-many-colonies-was-disrupted-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127449-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तेज हवा के कारण कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तेज हवा के कारण कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार देर शाम के बाद चली तेज हवा के कारण शहर की कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहर की कई कॉलोनियों में देर रात तक बिजली गुल रही। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि हवा के कारण कई स्थानों लाइन में फाॅल्ट हुए, जिससे आपूर्ति बाधित रही।
शहर में तेज हवा आने से गर्मी का मिजाज तो नरम हुआ, लेकिन तेज हवा ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया था। हवा से जगह-जगह पेड़ की टहनियां गिरने से लाइनें टूट गईं। कई लाइनों पर पेड़ की टहनियां लाइन पर पड़ी रहने से आपूर्ति छोड़ने पर फाॅल्ट होते रहे। इससे विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति नहीं छोड़ी गई। शहर में मोती कुंज, महोली रोड, भूतेश्वर रोड, लक्ष्मी नगर के अलावा अन्य क्षेत्रों में कई घंटों बिजली नहीं आई।
शहरी अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हवा के कारण विद्युत लाइन में फाॅल्ट होते रहे इसके कारण आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि सभी उपकेंद्रों पर लाइनमैनों से लाइन दुरुस्त कर सुचारू करने के निर्देश दिए। संवाद