फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Due to strong storm, the platform of railway junction and the tin shed of passenger canteen were blown away

Mathura News: तेज आंधी से रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म और मुसाफिर खाने की टिनशेड उड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Due to strong storm, the platform of railway junction and the tin shed of passenger canteen were blown away
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर आंधी से उड़ा टिनशेड। - फोटो : mathura
मथुरा। बुधवार रात आई तेज आंधी से रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म और मुसाफिर खाने की टिनशेड उड़ गईं। अलग-अलग स्थानों पर ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) टूटने की वजह से रेल यातायात बाधित रहा। कोटा-पटना एक्सप्रेस जंक्शन पर डेढ़ घंटे व अन्य ट्रेनें भी खड़ी रहीं।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि रात को आई तेज आंधी से कोसीकलां, फरह व कीठम स्टेशनों के पास ओएचई टूट गई। इसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ। ओएचई टूटने से जो ट्रेन जहां थी वहीं खड़ी हो गई। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस 40 मिनट, तमिलनाडु एक्सप्रेस 21 मिनट और कोटा पटना एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन

आंधी इतनी तेज थी कि प्लेटफार्म नंबर एक व आठ के बीच बने मुसाफिर खाने की टिनशेड का बड़ा हिस्सा उड़ गया। आरपीएफ थाने के निकट प्लेटफार्म नंबर एक पर टिनशेड उड़ गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर लगी टिनशेड का बड़ा हिस्सा उड़ गया। इनमें से एक टिन प्लेटफार्म संख्या एक पर आकर गिरी। आंधी में उड़ी टिन की चपेट में कोई यात्री नहीं आया, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था। साथ ही मुख्य प्रवेश के सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन पार्किंग के निकट लगे पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी आंधी की वजह से टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेट हुईं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान

ओएचई टूटने के बाद ट्रेनों का संचालन कुछ देर बाधित हुआ तो सफर कर रहे यात्री परेशान हो उठे। ट्रेनें आगे बढ़ीं तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ी।

वर्जन

खराब मौसम के बाद आंधी आने से ओएचई टूटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तत्काल टीम को भेजकर इसे सही कराया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
- प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed